बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को चीनी मिल के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हजारों की नकदी बरामद की गई।
शुक्रवार को सुबह बिलसंडा बाइपास मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट पुलिस ने छापा मारकर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। पूछताछ में इन आरोपियों ने चार सितंबर को गांगूपुर के पास की लूट में शामिल होने की बात बताई। बताया कि उन लोगों ने थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरिया मंडन निवासी चेतराम कश्यप और उनकी पत्नी लक्ष्मी से लूटपाट की थी। आरोपियों ने महिला के जेवर और उसका मोबाइल फोन लूटा था। पकड़े गए आरोपियों में थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव भिंडारा निवासी हरीश राठौर और दीपू शामिल हैं। पुलिस ने तलाशी लेने पर दीपू के कब्जे से लूट का जेवर बेचकर जुटाई गई 12 हजार की नकदी और दीपू के कब्जे से 4600 रुपये किए। साथ ही 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद भी किया। पुलिस ने पहले से दर्ज रिपोर्ट में दोनों आरोपियों को नामजद कर दिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। बताया कि इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना न्यूरिया में पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं। संवाद