फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंगल में मोनिस, राजेश व बाबर ने जीती कुश्ती

Fri, 12 Sep 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। ग्राम खमरिया पुल में चल रहे सिद्ध बाबा के मेले में शुक्रवार को हुए कुश्ती के छह मुकाबलों में तीन पहलवानों ने बाजी मारी। जबकि तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

पहला मुकाबला मोनिस पहलवान कलियर शरीफ और टाइगर पहलवान राजस्थान के बीच हुआ। इसमें मोनिस विजयी रहे। दूसरा मुकाबला शेरा पहलवान कानपुर और मोहित पहलवान दिल्ली के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। तीसरा मुकाबला राजेश पहलवान बदायूं और टोनी पहलवान राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें राजेश विजयी रहे। चौथा मुकाबला तुषार पहलवान बरेली और विनोद पहलवान हरियाणा के बीच हुआ, जोकि बराबरी पर छूटा। पांचवां मुकाबला हीरा पहलवान हरियाणा और राजेंद्र पहलवान बनारस के बीच हुआ, यह भी बराबरी पर छूटा। छठा मुकाबला बाबर पहलवान दिल्ली और एपिल पहलवान आगरा के बीच हुआ, जिसमें बाबर को जीत मिली। रेफरी की जिम्मेदारी मुकेश पहलवान संडीला ने निभाई। दंगल के दौरान दर्शकों की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें