फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस, फौजी की घायल पत्नी को इलाज के लिए लखनऊ भेजा

Mon, 22 Dec 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेवानिवृत्त फौजी के घर युवक की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस हत्या या आत्महत्या को लेकर उलझ गई है। पुलिस ने घटना का खुलासा करने में सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। सुखेदव सिंह, पूरन सिंह व उनकी पत्नी के अलावा आस्ट्रेलिया में रह रही उनकी दत्तक पुत्री के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं सेवानिवृत्त फौजी की घायल पत्नी को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। पुलिस ने बरामद पिस्टल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

नगर से सटे गांव नरायनपुर में सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह के घर में शनिवार को न्यूरिया थाना के गांव टोडरपुर के सुखदेव सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पूरन सिंह की पत्नी गुरमीत कौर भी गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता हरजिंदर सिंह की ओर से सेवानिवृत्त फौजी और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सेवानिवृत्त फौजी की दत्तक पुत्री से अवैध संबंधों के शक पर हत्या करने का आरोप लगाया गया। प्रथम दृष्टया पूछताछ पर घायल गुरमीत कौर ने रुपये के लेनदेन के विवाद पर सुखदेव सिंह पर गोली मारकर घायल करने और अपने को गोली मारकर आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

गुरमीत कौर का कहना था कि उसके पति के सेवानिवृत्त होने पर बीमा, फंड की मिली 50 लाख रुपये की धनराशि उसकी दत्तक पुत्री ने सुखदेव को दे दी थी। इस रकम को वापस करने को कई बार सुखदेव सिंह से तकादा किया गया। उसने परिजन को इसकी जानकारी न लगने की बात कहते हुए आपस में मामला निपटा लेने का आश्वासन दिया था।
शनिवार को रुपये वापस मांगने पर आक्रामक होकर आए सुखदेव ने उसे और उसके पति की हत्या की धमकी देकर पहले उसे गोली मार दी। फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, मृतक के परिजन का कहना है कि फौजी की पुत्री को सुखदेव ने आस्ट्रेलिया भिजवाया। इसमें 50 लाख रुपये खर्च हुए। रुपये वापस मांगने और पुत्री से अवैध संबंधों के शक पर हत्या की गई।
घटना के खुलासा के लिए जुटी पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी कुछ नहीं लगा। सेवानिवृत्त फौजी और उसकी पत्नी के लखनऊ जाने पर पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस के हाथ सेवानिवृत्त फौजी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लगी है। इसमें सुखदेव हाथ में पिस्टल लेकर आक्रामक तरीके से सेवानिवृत्त फौजी के घर में घुसता देखा गया। वहीं, सुखदेव का मोबाइल एप्पल कंपनी का है। उसे खोलने की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन मोबाइल नहीं खुला।


०००००००

इन बिंदुओं पर लेकर असमंजस में पुलिस

-पुलिस का मानना है कि अगर सुखदेव की हत्या की गई। तब सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी को गोली किसने और क्यों मारी।

-हत्या में पिस्टल सुखदेव का प्रयोग होना बताया गया। सेवानिवृत फौजी बुजुर्ग होने के साथ कमजोर है। उसकी पत्नी भी बुजुर्ग हैं।





०००००००

सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी की हालत गंभीर है। इसको लेकर आरोपी दंपती से पूछताछ नहीं हो सकी है। इससे हत्या, आत्महत्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना युवती के ही चक्कर में हुई है। फौजी की पत्नी की हालत में कुछ सुधार होने पर पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


प्रतीक दहिया, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें