फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन्यजीव बचाने का लिया संकल्प, निकाली जागरूकता पदयात्रा

Thu, 08 Oct 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पदयात्रा में शामिल एसएन इंटर कॉलेज के विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। वन्यजीव सप्ताह के तहत बुधवार को एसएन इंटर कॉलेज के ईको क्लब की ओर से वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। सामानिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से वन्यजीवों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुबह 7:30 बजे शुरू हुई पदयात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण चिंतक एवं विद्यालय प्रबंधक टीएच खान ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि वन्यजीवों को बचाया तो जंगल बचेगा और जंगल बचा तो जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि वन्यजीव सप्ताह केवल उनके बारे में जानने का अवसर नहीं, बल्कि उनके सच्चे मित्र और रक्षक बनने का संकल्प लेने का भी अवसर है। पदयात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। पदयात्रा ग्राम नावकूड़ तक निकाली गई। कार्यक्रम में लईक अहमद, यासीन अहमद समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें