फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में पूरा कराएं शौचालयों का निर्माण

Thu, 25 Aug 2016 11:45 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने समग्र गांवों के प्रधानों और सचिवों की बैठक कर शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की। अधिकांश गांवों की प्रगति खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। पांच गांवों के प्रधानों और सचिवों को 10 दिन में काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिले के 25 में से 15 समग्र गांवों के प्रधानों और सचिवों की बैठक हुई। भारत स्वच्छ मिशन के जिला समन्वयक हेमेंद्र कुमार ने सभी समग्र गांवों में आवंटित शौचालयों की संख्या, जारी धनराशि की जानकारी दी। इसके बाद डीपीआरओ ने सभी ग्राम सचिवों से इसकी प्रगति जानी। समीक्षा में अधिकांश गांवों में निर्माण कार्य काफी सुस्त पाया गया। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी व्यक्त की और समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महादेवा सहित पांच गांवों की स्थिति अधिक खराब होने पर उन्होंने संबंधित प्रधानों और सचिवों को 10 दिन में काम पूरा न कराने कर पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीपीआरओ ने बताया कि यदि समय से काम पूरा नहीं कराया गया तो आवंटित धनराशि वापस लेकर दूसरे गांव में भेज दी जाएगी।

डीएम मानपुर को आज घोषित करेंगे ओडीएफ
खुले में शौच मुक्त गांव बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। शुक्रवार को डीएम बीसलपुर ब्लाक के गांव मानपुर को खुले में शौच मुक्त गांव (ओडीएफ) घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें