फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी एस्ट्रोटर्फ की सौगात, मंत्री ने परखी निर्माण की गुणवत्ता

विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद। स्रोत सूचना।
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद ने निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान के निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से गुणवत्ता एवं कार्य पूरा होने की समय सीमा की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के साथ ही निर्माण को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए।
उन्होंने कहा कि गांधी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान तैयार होने से जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधा उपलब्ध होगी। खासकर हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। मंत्री ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया, ताकि मैदान का निर्माण मानकों के अनुरूप पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें