पीलीभीत। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले जिले के खिलाड़ी वाराणसी में प्रादेशिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी शनिवार रवाना हो गए। प्रतियोगिता रविवार से शुरू होगी।
शाहजहांपुर जनपद में मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। इसमें जिले के छात्र-छात्राओं का चयन बरेली मंडल की एथलीट टीम में हुआ था। चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में भावना, काजल, मंजू राजपूत, कशिश, गीतिका गिरि शामिल रहीं। वहीं बालक वर्ग में ताजिम खान, गुरप्रीत सिंह, हरीश चंद्र, अर्पित कुमार, मोहम्मद अवि, ऋषि कुमार और शशांक गुप्ता शामिल रहे।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं रविवार से वाराणसी में होने जा रही प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य संतोष कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अखलाक हसन खां, नरेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार गंगवार, डॉ. योगेश गंगवार, शारीरिक शिक्षक संजय पांडे ने शुभकामनाएं दीं। टीम यहां से रवाना कर दी गई।