प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने वीडियो कांफ्रेंस कर अगले वर्ष होने वाले पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में होने वाले पौधरोपण के हिसाब से पौध की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश और सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव ने कहा कि अगले वर्ष लिए सभी जिला व मंडलों से जमीन की उपलब्ध के आधार पर लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी अनुमान के अनुसार व्यवस्थाएं बनाकर रखे। उन्होंने कैम्पा योजना के तहत प्राप्त जमीन पर भी पौधरोपण की जानकारी दी।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि जिले में कैम्पा योजना के तहत सात हेक्टेअर जमीन प्रशासन से मिली है। इस पर पौधरोपण को कार्ययोजना बनाकर भेज दी गई है। वीडियो कांफ्रेंस में पौधरोपण के अलावा विभागीय कार्यों, ठंड के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और कोर्ट के मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से कराने के निर्देश भी दिए गए।