डोजिंग चैनेलाइजेशन को शारदा नदी तट पर पहुंचे पाइप । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी में डोजिंग चेनेलाइजेशन के लिए लोहे के पाइप भी पहुंच गए हैं। ऐसे में मंगलवार से कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
शारदा नदी में डोजिंग चेनेलाइजेशन को एक महीने से मशीनों के आने का सिलसिला चल रहा था। दो टर्बो, सात पोकलेन, आठ ट्रैक्टर के अलावा कई ट्रकों से पाइप आ चुके है। टर्बो को शारदा नदी में उतार भी दिया गया।
बता दे कि इससे पहले वन भूमि पर काम होने को लेकर चेनेलाइजेशन का काम रुकवा दिया गया था। बाद में चेनेलाइजेशन का काम ठीक पाया गया। वन विभाग के अफसरों ने परियोजना के समानुपातिक दो प्रतिशत जमा करने के लिए पत्र लिखा।
चेनेलाइजेशन का काम कराने वाले अफसरों ने बजट जारी होने पर रकम को जमा कराने का आश्वासन दिया। इधर, टर्बो के पहुंचने के बाद कानपुर से पाइप न आने से तीन दिन से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि सोमवार को ट्रक से लोहे के बचे हुए पाइप भी नदी तट पर पहुंच गए। ऐसे में मंगलवार से डोजिंंग चेनेलाइजेशन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।