फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छतरी चौराहे पर सुनगढ़ी थाने के पिंक बूथ को ढहाया

विज्ञापन
शहर के छतरी चौराहे पर हटाई गई पुलिस चौंकी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण की जद में आए छतरी चौराहे के सुनगढ़ी थाने के पिंक बूथ को भी हटा दिया गया। अस्थायी दुकानों और अन्य अतिक्रमण भी हटाया गया। यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों के कारणों में सड़क किनारे के अतिक्रमण का जिक्र भी किया गया था। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य चौराहों का भ्रमण कर स्थिति जानी थी।
इसके बाद बृहस्पतिवार की दोपहर शहर के छतरी चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में चौराहे पर बने सुनगढ़ी थाने के पिंक बूथ को भी ढहा दिया गया। चौराहे के आसपास हाईवे के फुटपाथ व सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी तोड़ा गया। अन्य स्थानों के अतिक्रमण को भी चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें