बीसलपुर। ग्राम मीरपुर वाहनपुर में बृहस्पतिवार से चार दिवसीय सालाना उर्स शुरू हो गया। उर्स में बृहस्पतिवार को पहले दिन चादरपोशी और कुरान ख्वानी कार्यक्रम हुआ। पहले दिन के कार्यक्रम में काफी जायरीन ने भाग लिया। मेला भी लगाया गया। उर्स कमेटी के अध्यक्ष साबिर हुसैन अंसारी ने बताया कि 26 और 27 अप्रैल को महफिले कव्वाली कार्यक्रम होगा। 28 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे को कुल शरीफ के साथ कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। संवाद