शावकों की चहलकदमी पीटीआर के लिए सकारात्मक संकेत
वन्यजीव प्रेमियों के अनुसार, बाघिन का शावकों संग लगातार नजर आना पीटीआर में बढ़ते बाघ परिवार और सुरक्षित आवास का सकारात्मक संकेत है। सैलानी भी इस रोमांचक अनुभव को मोबाइल कैमरे में कैद कर यादगार बना रहे हैं। जैसे-जैसे सर्द मौसम और कोहरा बढ़ेगा, वन्यजीवों की गतिविधियां और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। रेंजर सहेंद्र यादव का मानना है कि सैलानियों की सुविधाओं के साथ नियमों का भी पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है।
अबतक पहुंचे 70 से अधिक विदेशी सैलानी
पीटीआर के पर्यटन सत्र का आगाज होने के बाद से सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभागीय आकड़ों की मानें तो अबतक चार हजार से अधिक भारतवासी और 70 से अधिक विदेशी सैलानी पर्यटन स्थल का भ्रमण करने आ चुके हैं। बाघों के अधिक दीदार सैलानियों की बढ़ती संख्या की अहम वजह मानी जा रही है।