रोजाना पहुंच रहे करीब दो सौ सैलानी
ठंड के बीच इन दिनों चूका बीच पर रोजाना करीब दो सौ पर्यटक पहुंच रहे हैं। बाघों के लगातार दीदार हो रहे हैं। एक साथ दो बाघों की चहलकदमी, ग्रासलैंड में हिरनों के झुंड और कभी-कभी दिखाई देने वाले भालू सैलानियों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इससे पीटीआर की लोकप्रियता और बढ़ गई है।
अधिकतर होम स्टे की बुकिंग भी फुल
नए साल के मद्देनजर जहां चूका बीच की हटें आम सैलानियों के लिए पूरी तरह बुक हो चुकी हैं, वहीं होम स्टे की बुकिंग भी फुल हो चुकी है। बाइफरकेशन क्षेत्र भी सैलानियों की पसंदीदा जगह बना रहता है। यहां नहरों का जाल, हरियाली और प्राकृतिक दृश्य सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में नए साल के जश्न के दौरान चूका बीच के साथ-साथ बाइफरकेशन क्षेत्र में भी रौनक रहने की उम्मीद है।