फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Tiger: चार घंटे दहशत में रहे दो परिवार... थमी रहीं सांसें, सुखविंदर बोले- हम पर जो बीती बता नहीं सकते

Wed, 27 Dec 2023 01:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पकड़ी गई बाघिन ने दो माह से छह गांवों में दहशत फैला रखी थी। सोमवार शाम जमुनिया गांव की सीमा में बाघिन की मौजूदगी देखी गई थी। वन विभाग के अफसरों का भी कहना है कि पकड़ी गई बाघिन ही पिछले दो माह से आबादी के आसपास वाले इलाके में घूम रही थी।
विज्ञापन
Pilibhit Tiger - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के कलीनगर में आधी रात को घर के आंगन में बाघिन की मौजूदगी देख किसान सुखविंदर और उनके पड़ोसी जसविंदर के माथे पर जाड़ों की सर्द रातों में पसीना आ गया। परिवार में दहशत फैल गई। बरामदे में सो रहे परिजन ने एकाएक भागकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। 
विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद सुबह पांच बजे वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद परिजन ने राहत महसूस की। बाघिन के पकड़ने जाने के बाद ही परिजन ने खाना-पीना शुरू किया। किसान सुखविंदर सिंह ने बताया कि रात में पूरा परिवार बरामदे में सो रहा था। रात एक बजे जब बाघिन को आंगन में घूमते देखा तो सब घबरा गए। 

रात एक से सुबह पांच बजे तक उन पर जो बीती है, बता नहीं सकते। महिलाओं और बच्चों को कमरे में कैद कर खिड़की से बाघिन की गतिविधियों को देखना शुरू किया। सुबह पांच बजे तक घर में कोई नहीं पहुंचा था। सुबह पांच बजे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल लगना शुरू किया तब थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


दो माह से छह गांवों में फैली हुई है दहशत, मार चुकी है कई पशु
पकड़ी गई बाघिन ने दो माह से छह गांवों में दहशत फैला रखी थी। सोमवार शाम जमुनिया गांव की सीमा में बाघिन की मौजूदगी देखी गई थी। वन विभाग के अफसरों का भी कहना है कि पकड़ी गई बाघिन ही पिछले दो माह से आबादी के आसपास वाले इलाके में घूम रही थी।
Trending Videos

कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दो माह से बाघिन की चहलकदमी देखी जा रही थी। पिपरिया संतोष गांव सीमा से लेकर जमुनिया, बासखेड़ा, वीरखेड़ा, चांदूपुर गांव के आसपास बाघिन घूम रही थी। दो माह में चार-पांच पशुओं का शिकार कर चुकी है यह बाघिन। बाघिन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। 

दहशत के चलते शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में घबरा रहे थे। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि यह वही बाघिन है, जो पिछले दो माह से क्षेत्र में घूम रही थी। 

किसी ने पूंछ पकड़ी तो किसी ने हाथ से पिंजरे में धकेला
रेस्क्यू के दौरान बाघिन के एक डॉट दीवार पर बैठने के दौरान भी मारी गई थी, जिसे बाघिन ने मुंह से निकालकर चबाकर छोड़ दिया था। इसके बाद दो और डॉट मारी गईं। दवा का असर होने के बाद बाघिन नीचे गिर गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम बाघिन को कैद करने के लिए आगे बढ़ी।

पूरी तरह बेहोश न होने पर बाघिन चहलकदमी करने लगी। कुछ देर तक वनकर्मी कपड़ा लेकर बाघिन के पीछे चलते रहे। इसी दौरान एक कर्मी ने पूंछ पकड़कर उसे रोकने का प्रयास किया। एक ग्रामीण जाल के अंदर घुस गया और बाघिन को हाथ से धकेल दिया। एक और डॉट मारने के बाद बाघिन को पिंजरे में कैद किया जा सका। 
 
विज्ञापन

कब क्या हुआ
- 1:00 बजे बाघिन घर में घुसी
- 5:00 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची
- 5.30 बजे बाघिन की मौजूदगी वाले स्थान के चारों ओर जाल लगाया
- 10:00 बजे डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, पशु चिकित्सक दक्ष गंगवार आदि मौके पर पहुंचे
- 11:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ
- 12:00 बजे बाघिन को पिंजरे में कैद कर लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें