शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित अंतर जनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर निशा
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को पुलिस विभाग की दो दिवसीय 12वीं अंतर जनपदीय पुरुष एवं महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन महिला वर्ग में पीलीभीत ने बरेली की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी विक्रम दहिया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। एएसपी ने भी तीरंदाजी में निशाना साधा। प्रतियोगिता में जोन के आठ जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
नौंवी टीम के रूप में बिजनौर की टीम प्रतिभाग के लिए नहीं आ सकी। पहले दिन महिला वर्ग की 25 मीटर में पीलीभीत और बरेली टीम के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें पीलीभीत की टीम ने बाजी मारी।
इसके बाद 25 मीटर के पुरुष वर्ग में पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीम के बीच प्रतियोगिता हुई। शाहजहांपुर की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
एएसपी विक्रम दहिया के अलावा सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव, क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित अंतर जनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर निशा