फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की 13वें दिन मौत, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 19 Sep 2022 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना इलाके के एक गांव में किशोरी के संग सात सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने के बाद डीजल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। जिला अस्पताल से 10 सितंबर को पीड़िता को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान किशोरी की रविवार रात 3:00 बजे मौत हो गई। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच करते एसपी दिनेश कुमार पी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने घटना के 13वें दिन सोमवार तड़के करीब तीन बजे लखनऊ के केजीएमयू में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम करीब छह बजे शव गांव पहुंचा। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। सुबह से ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। मामले में दोनों आरोपी राजवीर और ताराचंद उर्फ तरुण को घटना के तीन दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


 माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव में सात सितंबर को अनुसूचित जाति परिवार की 17 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। मां मायके गई हुई थी, जबकि पिता खेत पर थे। तभी गांव के दो युवक घर में घुस गए। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दूसरे युवक ने उसके ऊपर डीजल छिड़का और साथी के साथ मिलकर आग लगा दी। 

इसके बाद दोनों भाग गए। पिता जब घर पर लौटे तो किशोरी झुलसी हुई बेहोश पड़ी थी। पिता पहले किशोरी को पूरनपुर सीएचसी ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि 10 सितंबर की शाम किशोरी को होश आया। तब उसने घटना के बारे में बताया। 
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों को गिरफ्तार कर 11 सितंबर को जेल भेज दिया था। इधर, किशोरी को भी 11 सितंबर को लखनऊ केजीएमसी भेज दिया गया। जहां सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें