बीलसपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी नरेश चंद्र कश्यप ने बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र राहुल कश्यप उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा कस्बे में निजी नौकरी करता था। बुधवार सुबह वह पैदल ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक काला सांप अचानक उसके पैरों पर लिपट गया। सांप को देखकर राहुल घबरा गया और उसने ईंट से सांप पर प्रहार करने का प्रयास किया, लेकिन सांप वहां से भाग गया।
दोपहर बाद परिजन राहुल का शव लेकर बीसलपुर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से पिता नरेश चंद्र कश्यप, मां नन्हीं देवी, भाई अरविंद कुमार, रवि कुमार, अशोक कुमार और लखन कुमार तथा बहन खुशबू देवी का रो-रोकर खराब हाल है।