फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पैरों पर लिपटा सांप, डसा नहीं, फिर भी चली गई युवक की जान, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह

Wed, 18 Nov 2026 04:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

उत्तराखंड के किच्छा में बीसलपुर निवासी युवक के साथ हैरान करने वाली घटना हुई, जिससे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण डर बताया। जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
राहुल कश्यप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कस्बा के एक युवक की मौत हो गई। वह उत्तराखंड के किच्छा में रहकर निजी नौकरी करता था। परिजन के अनुसार, बुधवार को रास्ते में एक काला सांप अचानक उसके पैरों पर लिपट गया। सांप को देखकर युवक घबरा गया। उसने सांप को ईंट से मारने का प्रयास किया, लेकिन सांप वहां से चला गया। इसके बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि युवक को सांप ने डसा ही नहीं था। डर की वजह से उसकी जान चली गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

बीलसपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी नरेश चंद्र कश्यप ने बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र राहुल कश्यप उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा कस्बे में निजी नौकरी करता था। बुधवार सुबह वह पैदल ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक काला सांप अचानक उसके पैरों पर लिपट गया। सांप को देखकर राहुल घबरा गया और उसने ईंट से सांप पर प्रहार करने का प्रयास किया, लेकिन सांप वहां से भाग गया।

मन में बैठा गया था डर 
इसके बावजूद राहुल के मन में सांप के काटने का डर बैठ गया। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन और अन्य लोग उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि राहुल को सांप ने नहीं काटा था। उसे केवल सांप के काटने का भ्रम हुआ था।
विज्ञापन

दोपहर बाद परिजन राहुल का शव लेकर बीसलपुर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से पिता नरेश चंद्र कश्यप, मां नन्हीं देवी, भाई अरविंद कुमार, रवि कुमार, अशोक कुमार और लखन कुमार तथा बहन खुशबू देवी का रो-रोकर खराब हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें