गलत ट्रेन में बैठ गई थी छात्रा
छात्रा ने घरवालों को बताया कि वह 30 मई को बीसलपुर से ट्रेन से पीलीभीत पहुंची थी। वहां से पूर्णागिरि जाने के लिए टनकपुर की ट्रेन की बजाय गलती से कासगंज जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। कासगंज रेलवे स्टेशन पर उसे कुछ महिलाएं मिलीं। छात्रा का कहना है वे महिलाएं उसे अपने साथ पूर्णागिरि ले गईं और फिर अपने साथ वापस कासगंज ले गईं। वहां छात्रा ने घर जाने के लिए महिलाओं से रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया।
ये भी पढ़ें- होटल कारोबारी के बेटे ने दी जान: सुसाइड नोट में युवती का जिक्र, लिखा- मैं उसे बहुत प्यार करता था
इंस्पेक्टर कोतवाली अशोक पाल ने बताया कि बरामद छात्रा का शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। किशोरी को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। छात्रा को बेचने वाली महिला की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।