फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंचायत विभाग में फेरबदल, तीन साल से एक ही ब्लॉक में जमे 11 सचिवों का तबादला

Tue, 27 Jun 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

एक ही ब्लॉक में तीन साल से तैनात 11 सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। इनमें सबसे अधिक पांच सचिव मरौरी ब्लॉक के हैं। 
विज्ञापन
विकास भवन पीलीभीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में राजस्व विभाग के बाद अब पंचायत विभाग में भी तबादले होने लगे हैं। एक ही ब्लॉक में तीन साल से तैनात 11 सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। इनमें सबसे अधिक पांच सचिव मरौरी ब्लॉक के हैं। वहीं पूरनपुर ब्लॉक का कोई भी सचिव इस दायरे में नहीं आया है।

विज्ञापन


शासन ने एक ही जिले में तीन साल और मंडल में सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। इसके तहत पंचायत राज विभाग में भी तीन साल से एक ही ब्लॉक में तैनात सचिवों की सूची तैयार की गई थी। 

ये भी पढ़ें- VDO परीक्षा में सेंधमारी: फौजी ने 15 लाख रुपये में किया था नौकरी का सौदा; सरगना नाजिम समेत 11 गिरफ्तार
विज्ञापन


इसके दायरे में अलग-अलग ब्लॉकों के 11 सचिव आए। इनके कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए डीएम को पत्रावली भेजी गई थी। डीएम की संस्तुति के बाद इनका कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। सभी को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

इन सचिवों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

मरौरी ब्लॉक में तैनात अमित कुमार को ललौरीखेड़ा, लालबहादुर को बरखेड़ा, प्रकाश राम आर्या को बिलसंडा, राजा तोमर को बरखेड़ा भेजा गया है। ललौरीखेड़ा ब्लॉक में तैनात विजय तिवारी को बीसलपुर, मरौरी में तैनात मेवालाल को बरखेड़ा, अमरिया में तैनात नूर उद्दीन को बीसलपुर भेजा गया है। बरखेड़ा में तैनात अनिल कुमार को मरौरी, राकेश को मरौरी भेजा गया। बीसलपुर में तैनात सुरेश वर्मा को पूरनपुर बरखे़डा में तैनात विवेक वर्मा को बिलसंडा भेजा गया है।

मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की नीति के तहत एक ही ब्लॉक में तीन साल से तैनात 11 सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया हैं। सभी को तत्काल कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें