फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत:  पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का कोरोना से निधन

Thu, 29 Apr 2021 12:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, पीलीभीत 
विज्ञापन
वरिष्ठ समाजवादी नेता हाजी रियाज अहमद - फोटो : ani
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना ने इस समय तबाही मचा रखी है और आम हो या खास सभी इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता हाजी रियाज अहमद का बृहस्पतिवार को तड़के कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 69 बर्ष के थे।
विज्ञापन


अहमद के दामाद आरिफ ने बताया कि हाजी रियाज़ अहमद को 24 अप्रैल को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ज़िला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। सांस लेने पर दिक्कत होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान आज तड़के करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गौहर में दोपहर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। रियाज अहमद की गिनती सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सहयोगियों में होती थी।
विज्ञापन


अखिलेश ने हाजी रियाज अहमद के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें