फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

227 टेबलों पर दो शिफ्टों में होगी पंचायत चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब दो मई से होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सात ब्लाकों में मतगणना के लिए 227 टेबल बनाई जाएंगी। 2740 कर्मचारी दो शिफ्टों में मतगणना पूरी करेंगे। सुबह आठ बजे से शुरू होकर 24 घंटे तक मतगणना चलेगी। मतगणना के दौरान दस प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के बाद अब मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी ब्लाकों में मतगणना के लिए 227 टेबलों पर 2740 कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें अमरिया 33, बरखेड़ा 22, बिलसंडा 24, बीसलपुर 23, ललौरीखेड़ा 21, मरौरी 28, पूरनपुर में 73 समेत कुल 227 टेबल रहेंगी। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक और शाम आठ बजे से अगली सुबह आठ बजे तक 24 घंटा मतगणना चलेंगी। एक टेबल में पांच कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मतगणना के दौरान दस प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। मतगणना के दौरान प्रत्याशी के एक अभिकर्ता को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें खुद प्रत्याशी या फिर अपने अभिकर्ता को भेज सकते है। इसके लिए सिर्फ एक पास जारी होगा। मतगणना के लिए 30 अप्रैल को मंडी समिति में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। एक टेबल पर पांच कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। कोविड 19 को लेकर गाइडलाइन के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
एसडीएम ने निरीक्षण कर मतगणना के इंतजाम जाने
दो मई को होने वाली मतगणना की तैयारी करते हुए एसडीएम ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। उधर, मतगणना पास को लेकर प्रत्याशी अफसर-कर्मचारियों से संपर्क साधने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मतदान की थकान दूर होने के बाद गांवों में जीत-हार की आंकडे़बाजी का दौर शुरू हो गया है। मतदान में लड़ाई से दूर रहने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक भी आंकड़े पेश कर अपनी-अपनी जीत होने का दावा कर रहे है। प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी। मंडी समिति के एक टीनशेड में बुधवार से बैरिकेडिंग शुरू करा दी गई। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मतगणना 76 टेबलों पर होगी। न्याय पंचायत बार टेबलों को लगवाया जा रहा है। हर न्याय पंचायत में ग्राम पंचायतों के अनुसार टेबल लगवाई जा रही है। सर्वाधिक आठ टेबिल रघुनाथपुर न्याय पंचायत में होगी। निरीक्षण कर इंतजाम परखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें