फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत ने बदायूं को 3-0 से दी मात

Mon, 10 Feb 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रही ओपन राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए चार मैच में बरेली, पीलीभीत ने जीत दर्ज की। दो मैच में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दूसरे दिन बरेली और शाहजहांपुर के बीच मैच हुआ। इसमें बरेली ने 2-1 से मैच जीता। दूसरा मैच एटा और सीतापुर के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमों के स्कोर बराबर रहे। इसी तरह संभल और लखीमपुर के बीच तीसरा मैच हुआ। इसमें भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। चौथा मैच पीलीभीत और बदायूं के बीच हुआ। इसमें पीलीभीत ने 3-0 से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि एडीएम एफआर ऋतु पूनिया ने खिलाड़ियाें का उत्साहवर्धन किया।
रविवार को निर्णायक समिति में प्रदीप कुमार पांडे, महेश चंद्र,मोहम्मद अकूब, अतुल कुमार,कौशल किशोर, संजीव कुमार सिंह, अजय यादव, विशाल कुमार, अयूब शाह ,धीरज कुमार पटेल, रजा अल्लाह रहे। इस मौके पर जिला फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष कपिल देव सिंह, जिला फुटबाॅल संघ के सचिव सुरेश कौशल, सह सचिव असित शुक्ला, जिला फुटबाॅल संघ के उपाध्यक्ष देव सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह बताया तीसरे दिन सोमवार को मैच होंगे।

शहर के गांधी स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें