फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहले दिन जिले में 24 परीक्षा केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Mon, 10 Feb 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के इकरा प​ब्लिक गंर्ल्स इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देती छात्राएं।स्र - फोटो : mathura
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में रविवार को 24 केंद्रों पर हाईस्कूल-इंटर कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हुईं। इसमें शहर के अलावा पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया क्षेत्र के कॉलेज भी शामिल रहे। रविवार को अधिकांश केंद्रों पर गृह और भौतिक विज्ञान की परीक्षाएं हुईं। 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पांच सचल दल ने परीक्षाओं पर नजर रखी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ फरवरी से शुरू हो गई। इसके लिए जिले में 90 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 फरवरी तक होंगी। रविवार को पहले दिन जिले में 24 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गईं। इसमें एसएन इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं। एसडीबार सर्वोदय इंटर कॉलेज में नौगवा पकड़िया, इकरा पब्लिक स्कूल, हाफिज रहमत खां, एसके बीएम सहराय सुंदरपुर आदि में गृह और भौतिक विज्ञान की परीक्षाएं हुईं।
डीआईओएस डॉॅ. अचल मिश्रा ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पांच सचल दल प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी करेंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही हैं। रविवार को मजिस्ट्रेटों की टीम के अलावा सचल दल की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें