फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: महाराणा प्रताप की जीवनशैली के आधार पर समाज को बढ़ाएंगे आगे

Tue, 10 May 2022 04:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

मुख्य अतिथि वीर विक्रम सिंह प्रिंस विधायक एवं बलवीर सिंह उपाध्यक्ष इफको, सुखवीर सिंह भदौरिया राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा अंकित सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार सिंह, संजीव प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, राकेश प्रताप सिंह निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी मिल शामिल हुए।
विज्ञापन
पीलीभीत में क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा द्वारा पीलीभीत स्थित गांधी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। क्षत्रिय समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनशैली के आधार पर समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि वीर विक्रम सिंह प्रिंस विधायक एवं बलवीर सिंह उपाध्यक्ष इफको, सुखवीर सिंह भदौरिया राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा अंकित सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार सिंह, संजीव प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, राकेश प्रताप सिंह निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी मिल शामिल हुए। वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कहा कि क्षत्रिय महासभा को मजबूत बनाए रखना हमारा संकल्प है।

इस मौके पर माधोटांडा के अतुल सिंह द्वारा टाइगर बचाने पर, क्रिकेट जगत में अंडर-19 खेलने वाले सक्षम सिंह चौहान, पूरनपुर की विधि भदौरिया को ऑल इंडिया यूजी निबंध प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, निशानेबाजी में स्टेट लेवल तक पहुंचने पर दीपेंद्र सिंह भदौरिया को पीलीभीत क्षत्रिय रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिले के क्षत्रिय प्रधानों, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, सभासद सुनीता सिंह, मझोला सभासद गीता सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके इंद्रेश चौहान, शक्ति चौहान, सचिन चौहान, वीरेंद्र पाल सिंह, संजीव चौहान, नवीन सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें