फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी भाजपा की सोशल मीडिया टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा की सोशल मीडिया टीम विपक्षी दलों की हर गतिविधि की निगरानी रखी है और जहां मौका मिलेगा वहां जवाब भी देगी। चुनाव प्रचार में वर्चुअली कैसे सक्रिय रहना है? इसका प्रशिक्षण वर्चुअली ही दिया गया। मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार ने कहा कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म को चुनाव में हमें अपना हथियार बना कर विपक्ष की गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखनी है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाना है क्योंकि आज के दौर में सोशल मीडिया प्रचार का सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए सभी को जागरूक रहते हुए प्रचार प्रसार करना है। आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन भी करना है। सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए प्रचार प्रसार करना है। बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक सुनील शर्मा, कल्याण सिंह, अनूप गंगवार, अमरेंद्र प्रताप व विनोद शर्मा , रघुवीर भारती, हिमांशु गंगवार, अमित अवस्थी, विवेक तिवारी, रविंद्र मजूमदार, भूपेंद्र सिंह, महिपाल शर्मा, अनिल कुमार, विशेष सिंह तोमर, भानु प्रताप ,वीरपाल, मुकेश गंगवार सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें