फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संशोधित-बरेली में सूअर का शिकार, पीलीभीत में पकड़े गए

विज्ञापन
मांस के साथ पकड़ा गया ​शिकारी । स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
- टेंपों में मांस को लादकर ला रहे थे जिले में बेचने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया (पीलीभीत)। बरेली क्षेत्र में सूअर का शिकार कर टेंपो से मांस ला रहे एक शिकारी को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से भाग निकला लेकिन घेराबंदी के बाद उसे भी वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। दोनों से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ वाहन को सीज कर दिया गया है।
बरेली क्षेत्र में सूअर को कुछ लोगों ने मार डाला। मारने के बाद उसका मांस बोरों में भर लिया और टेंपो में लादकर जिले में बिक्री करने के लिए निकल पड़े। जंगली वन्यजीव का मांस आने की किसी ने सामाजिक वानिकी विभाग को सूचना दी। जानकारी लगते ही डीएफओ ने टीम को लगा दिया। मंगलवार की देर रात सामाजिक वानिकी टीम ने बरेली की तरफ से आते हुए एक टेंपो को जतीपुर के पास रोका ।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान टेंपो से सूअर का मांस बरामद हुआ। मांस के साथ ही खजुरिया ब्रहमनांद बिथरी चैनपुर बरेली निवासी निर्दोष पकड़ा गया। जबकि उसका एक साथी अजय भाग निकला। आरोपी को मांस और वाहन के साथ डिवीजन पर लाया गया। पूछताछ के बाद टीम ने फरार हुए अजय की तलाश शुरू कर दी और रात में उसे भी दबोच लिया।
विज्ञापन

डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि शिकारी के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत केस काटा गया है। दोनों से दो लाख का जुर्माना लिया गया है। मांस का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें