फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धार्मिक स्थल पर लगी मूर्ति पर डाल दिए मांस के टुकड़े, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। देवी स्थान धार्मिक स्थल पर शरारती तत्वों ने मूर्ति पर मछली के मांस के टुकड़े डाल दिए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मांस के टुकडे हटा दिए गए। सीओ ने भी मौका मुआयना कर जांच की।
विज्ञापन

गांव सिमरिया ताल्लुका अजीतपुर बिल्हा में देवी स्थान स्थित शिव मंदिर है। यहां पर गांव के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। बुधवार को शिव मंदिर को अपवित्र कर समाज को बांटने की कोशिश की गई। मंदिर में रखीं मूर्तियों पर कुछ शरारती तत्वों ने मछलियों के टुकड़े कर उनका मांस डाल दिया। यह देख लोगों में आक्रोश फैल गयाा। सूचना पाकर महाकाल एक्टिव सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस कृत्य को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। बताया जाता है कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही मूर्तियों पर रखे गए मछली के मांस के टुकड़ों को हटाकर साफ कर दिया गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर कुछ लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


सिमरिया गांव में शिव मंदिर में मामले की सूचना मिलने पर मौके पर गया था। शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

- प्रतीक दहिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें