फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जेबकतरे ने उड़ाए 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे युवक की जेब से जेबकतरे ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। खुद ही जेब कटने का शोर मचाया और साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


बरखेड़ा के गांव डढि़या निवासी छत्रपाल शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर ई-रिक्शा से वापस घर जा रहे थे। पहले से घात लगाए जेबकतरे ने थाने से करीब सौ कदम पहले जिला सहकारी बैंक के सामने उसकी जेब काटकर 40 हजार रुपये निकाल लिए और खुद ही जेब कटने की बात कहकर चिल्लाने लगा।
बाद में ई-रिक्शा के साथ चल रही बाइक पर बैठकर भाग गया। उसके जाने के बाद क्षत्रपाल ने जब अपनी जेब देखी तो रुपये नदारद थे। जेब कटने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पास-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लोगाें से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें