फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान के पति और कंपोजिट स्कूल के प्रधानाचार्य में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। विद्यालय गेट के सामने बजरी उतरवाने को लेकर ब्लॉक बरखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय अमखेड़ा लखनऊ के प्रधानाचार्य और प्रधान के पति आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा दोनों में मारपीट भी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय अमखेड़ा लखनऊ के प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो देखा कि प्रधान के पति स्कूल गेट पर बजरी उतरवा रहे थे। रास्ता बंद होने के कारण उन्होंने बजरी हटाने को कहा। आरोप है कि प्रधान के पति शाहिद अंसारी ने प्रधानाचार्य से गाली-गलौज किया और मारपीट की।
बीच-बचाव करने पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीताराम से भी गाली-गलौज की। आरोप है कि प्रधान के पति आए दिन स्कूल में दबंगई दिखाते हैं। जिससे सरकारी कार्य में बाधा पैदा होती है। वहीं प्रधान के पति ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव में सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। मास्टर साहब के कहने पर उन्होंने एक-दो दिन में बजरी हटाने की बात कही।
विज्ञापन

इतने में ही प्रधानाचार्य ने स्कूल के स्टाफ से डंडा मंगाकर उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी मृदुलकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आ गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें