फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो युक्त होगी जिला पंचायत की वोटर लिस्ट

Thu, 24 Dec 2015 12:13 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला पंचायत सदस्यों की फोटो युक्त वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अब जिले के प्रथम नागरिक का चुनाव होना है। इसके लिए पहली जनवरी को नामांकन होगा और जरूरत पड़ने पर सात जनवरी को मतदान कराया जाना है। इसके लिए जिले के सभी 34 जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करना है। प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मुख्यालय पर होने वाले चुनाव में मतदान में गड़बड़ी की किसी भी संभावना पर अंकुश लगाने के लिए इस बार आयोग के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्यों की फोटो युक्त वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम एके सैनी ने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्यों की सही पहचान में इससे काफी मदद मिलेगी और निर्वाचित सदस्य के स्थान पर किसी दूसरे द्वारा मतदान की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने बताया जिला पंचायत चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में भी कड़ी सुरक्षा की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर जल्द रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें