फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में गंदगी के विरोध में आढ़तियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Apr 2015 11:43 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति में गंदगी के विरोध में फल-सब्जी आढ़तियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आढ़तियों ने मंडी समिति सचिव को ज्ञापन देकर साफ-सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


फल-सब्जी आढ़ती और व्यापारी नेता विजयपाल विक्की के नेतृत्व में मंडी समिति सचिव कार्यालय के बाहर एकत्र हुए आढ़तियों ने मंडी समिति परिसर में गंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक सप्ताह से मंडी में न तो झाड़ू लगवाई गई और न कूड़ा उठा है। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।

गर्मी की दस्तक पर गंदगी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र साफ-सफाई न होने पर उग्र प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनकारी आढ़तियों ने मंडी समिति सचिव को ज्ञापन देकर साफ-सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालोें में अनीस अहमद, अकील अहमद, शाकिर, विनोद कुमार, रोहित, अनिल, जुबैर, इमरान खां,  सोनू, नवेद, इशहाक, युसूफ मियां, मुकुल, भूरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें