फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना राज्यमंत्री ने एसी बसों को गंतव्य को रवाना किया

Sun, 16 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
एसी बस का फीता काटकर शुभारंभ करते गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री ने स्थानीय डिपो को मिली दो एसी बसों को फीता काटकर गंतव्य के लिए रवाना किया है। हाल ही में रोडवेज डिपो को एसी सहित चार नई बीएस सिक्स मॉडल की बसों की सौगात मिली है। अब दिल्ली मार्ग पर विभाग की स्वयं की एसी बसों की सौगात मिली है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब सौ से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। विभाग के पास अभी तक एसी बसों का संचालन अनुबंध के हिसाब से किया जा रहा था। मार्च में एसी बसों का अनुबंध समाप्त होने के बाद यहां से महज साधारण बसों का ही संचालन हो रहा था। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में विभागीय अफसरों ने इसको लेकर पत्राचार किया। पत्राचार के बाद विभाग को दो नई एसी बसों की सौगात मिली। रविवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एसी बसों को फीता काटकर गंतव्य को रवाना किया। इन दोनों बसों का संचालन कौशांबी तक किया जाएगा। एसी बसों की सौगात मिलने से यहां से जाने वाले यात्रियों का आवागमन सुगम हुआ है। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के लोगों को परिवहन सेवाएं बेहतर मिल सकें, इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें