फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल रहे लोग, पारा उछला गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Wed, 01 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
उफ ये गर्मी - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के कहर से बुधवार को लोग खासे परेशान रहे। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत दिलाने वाले संसाधन भी बेअसर रहे। 
विज्ञापन

गर्मी रोज तेवर दिखा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच कम अंतर ने गर्मी को और भी खतरनाक बना दिया। बुधवार को सूरज की तपिश ने जनमानस को बेहाल कर दिया। कूलर से भी लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आई। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की।

रेलवे स्टेशन, चौराहों पर रहा सन्नाटा
रेलवे स्टेशन पर सुबह तो भीड़भाड़ रही, लेकिन दोपहर होते-होते सन्नाटा पसर गया। चंद यात्री ही प्लेटफार्म पर दिखे। कमोवेश ऐसा ही हाल प्रमुख चौराहों का रहा। नकटादाना, छतरी चौराहा, नौगवां और आसाम चौराहे पर भी लोगबाग कम ही दिखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह बरतें सावधानियां
- घर से निकलें तो पूरा शरीर ढककर निकलें।
- सिर पर गमछा या हेलमेेट का प्रयोग करें।
- हल्के रंगों के छातों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें