फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: थैली में पैक कर फेरी लगाकर बेच रहे थे मांस, भीड़ जुटने पर फेंककर आगे आरोपी

Fri, 16 Aug 2024 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर में बाइक सवार युवक सुबह-सुबह मांस बेचने पहुंच गए। एक युवक ने रोका तो उससे भिड़ गए। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। भीड़ जुटता देख आरोपी मांस छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन
काली बोरी में भरा हुआ था मांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में संरक्षित पशु की हत्या कर बाइक से मांस बेचने जा रहे आरोपियों से युवक भिड़ गया। हाथापाई होने पर युवक ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग जुट गए। उन्हें देख आरोपी मांस को सड़क पर फेंक कर भाग गए। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोष व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मांस से भरी बोरी ले गई। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। 

सावन माह में मांस फेंके जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। पुलिस का कहना है कि बरामद मांस की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जहां आरोपी फेंक गए थे, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें