शहर के बाजार में एक दुकान पर टीवी पर चुनाव के नतीजे देखते लोग । संवाद
पीलीभीत। देर शाम तक घरों में लोग चुनावी नतीजों पर निगाहें टिकाए रहे। ऐसे में सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया गया। इस दौरान लोग एक-दूसरे से मोबाइल पर संपर्क भी साधते रहे।
मंगलवार को मतगणना को लेकर लोगों की उत्सुकता चरम पर थी। हर कोई अपनी पसंदीदा राजनीतिक पार्टी की जीत की कामना कर रहा था। बाजार की साप्ताहिक बंदी होने के कारण मतगणना का दिन व्यापारियों व लोगों के लिए और भी खास बन गया।
शहर में कुछ दुकानें खुलीं भी तो उन पर भी चर्चाओं का दौर जारी रहा। कोई जातिगत समीकरणों को लेकर कयास लगा रहा था तो कोई पार्टी के तय वोटों का आकलन कर रहा था। चाय की दुकानों, पान के खोखों हर ओर सिर्फ चर्चाओं का बाजार गर्म था।
घरों पर भी लोग टीवी के सामने आखिरी सीट का परिणाम आने तक बैठे रहे। दिन में स्टेडियम रोड, टनकपुर रोड, स्टेशन रोड पर लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। इस दौरान राहगीर दुकानों पर लगे टीवी पर चुनावी रुझान देखने के लिए रुकते रहे। मोबाइल पर भी लोग सोशल मीडिया व कॉल के जरिये पल-पल का अपडेट लेते रहे।
शहर के बाजार में एक दुकान पर टीवी पर चुनाव के नतीजे देखते लोग । संवाद
शहर के बाजार में एक दुकान पर टीवी पर चुनाव के नतीजे देखते लोग । संवाद