पीलीभीत। मतगणना के बाद किसी तरह का कोई जुलूस या धूम-धड़ाका न हो। इसको लेकर जगह-जगह पर पुलिस पिकेट को तैनात किया गया था। शहर के 15 स्थानों पर पिकेट को लगाया गया, इसके अलावा सात मोबाइल पार्टी बनाई गईं।
लोकसभा चुनाव की मतगणना समाप्त होने के बाद शहर में किसी तरह का कोई हल्ला न हो, इसको लेकर पुलिस ने पहले से ही सारी तैयारियां कर ली थीं। कोतवाली और सुनगढ़ी को अतिरिक्त पुलिस के अलावा पीएसी भी उपलब्ध कराई गई थी। जामा मस्जिद, बेलों वाला चौराहा, धुनों मस्जिद वाला चौराहा, जाटों का चौराहा, रोडवेज, ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर पुलिस पिकेट को तैनात किया गया था।
इसके अलावा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में कला मंदिर, गैस चौराहा, रेलवे स्टेशन, नौगवां पकड़िया, चिड़ियादाह पर पुलिस की पिकेट तैनात की गई थी। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में किसी तरह का जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद