फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में सड़क बनी तालाब: मैत्रीबाग कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोग, चुनाव बहिष्कार का किया एलान

Sun, 30 Aug 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मैत्रीबाग कॉलोनी के निवासियों ने जलभराव की समस्या के कारण आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। सड़क और नालियों का निर्माण न होने से ग्रामीण नाराज हैं।
विज्ञापन
कॉलोनी की सड़क पर दो फुट तक पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह स्थित मैत्रीबाग कॉलोनी में जलभराव की समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने अब जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कई बार शिकायत और समस्या से अवगत कराने के बावजूद कॉलोनी में सड़क और नालियों का निर्माण नहीं कराए जाने से नाराज लोगों ने आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि जब तक सड़क और नालियों का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक वे चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

विज्ञापन




कॉलोनीवासियों का कहना है कि बारिश के दिनों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क और कॉलोनी परिसर में पानी भर जाता है। लंबे समय तक जलभराव रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार की शिकायत, नहीं हुआ समाधान  
लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में सड़क और नालियों का निर्माण कराने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे कॉलोनीवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

कॉलोनीवासियों ने कहा कि जब तक उनकी मूलभूत समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वे चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। उन्होंने आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव में बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्य नहीं तो वोट भी नहीं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क और नालियों का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें