फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली कटौती के बाद उमस से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शहर में बिजली बृहस्पतिवार की देर रात से बिजली फॉल्ट और कटौती का सिलसिला शुरू हो गया। रात करीब साढे आठ बजे सिविल लाइंस नार्थ में दोपहर से देर रात तक आपूर्ति बाधित रही। दूधिया मंदिर फीडर के चूने वाली गली में आपूर्ति बाधित रही। कांशीराम फीडर पर भी करीब दो घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। आवास विकास में करीब एक घंटे तक लाइट नहीं मिल सकी। आम वाली मस्जिद के पास फेस की समस्या बनी रही।
शुक्रवार की सुबह खकरा रोड पर जामा मस्जिद वाले मार्ग पर कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बेनहर रोड पर किराने के दुकान के पास आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा लाल रोड, रामा कॉलेज रोड आदि जगह आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे नकटादाना फीडर के नई केबल डाले जाने का काम किया गया। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में दिक्कत आई थी, जहां सूचना के बाद टीम को भेजकर फॉल्ट को ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें