फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली बिल जमा करने के लिए नकली नोट देने का प्रयास

Sat, 10 Jan 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर बिजली उप केंद्र के बिल पटल पर जालसाज इस प्रकार के नकली नोट लेकर पहुंचा था। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बीसलपुर। बिजली उपकेंद्र के कैशियर को बिल जमा करने के नाम पर एक जालसाज ने शनिवार को सात हजार के नकली नोट देने का प्रयास किया। शिकायत पर मामला पुलिस में पहुंच गया है।
विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र के बिल पर्यवेक्षक यीशु मिश्रा ने कोतवाली में शनिवार को तहरीर दी। इसमें कहा कि मोहल्ला ग्यासपुर का एक जालसाज युवक उप केंद्र के बिल पटल पर तैनात कैशियर देवेंद्र कुमार के पास गया था। उसने सात हजार रुपये की धनराशि के पांच-पांच सौ के नकली नोट दिए। कैशियर ने नकली नोट पहचान लिए। कैशियर के पूछने पर युवक ने बताया कि उसे बाजार की एक दुकान से ये नोट मिले हैं। कैशियर ने जब उस दुकान का नाम पूछा तो वह नाम नहीं बता सका। इसके बाद कैशियर ने पुलिस बुलाने की बात कही तो युवक भाग गया।
कैशियर ने कुछ जाली नोट अपने कब्जे में ले लिए। कैशियर ने अपने अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। तहरीर में मोहल्ला ग्यासपुर के उक्त युवक को नामजद किया है। कोतवाल संजीव शुक्ला के अनुसार अभी इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है l जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें