फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों ने मंडी समिति में धरना देकर किया प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान-स्वयं - फोटो : आल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को फाइनल मैच जीतने वाले टीम के साथ पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। धान की तौल नहीं होने पर किसान के पुत्र और एएमओ में हाथापाई के बाद दूसरे दिन किसानों ने मंडी समिति पहुंचकर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धान के वाहनों के साथ केंद्रोंं पर मौजूद किसानों के धान की तौल कराने और एएमओ का स्थानांतरण कराने की मांग की। एसडीएम ने मंडी परिसर में मौजूद धान से भरे 27 वाहनों को आरएफसी के केंद्रों पर भिजवाकर खरीद शुरू करा दी। प्रदर्शनकारियों ने एएमओ के स्थानांतरण को तीन दिन का समय देकर इसके बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मंडी समिति में धान की तौल को लेकर एक किसान के पुत्र और एएमओ में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर हाथापाई हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हाथापाई का आरोप लगा रहे थे। शनिवार को दूसरे दिन भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में मंडी के खरीद केंद्र पहुंचे किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार आशीष गुप्ता, इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार पहुंचे। प्रदर्शनकारी किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मंडी में मौजूद किसानों का धान तुलवाने की मांग की। मंडी परिसर में मिले धान से भरे 27 वाहनों को आरएफसी और मंडी के केंद्रों पर भिजवाकर खरीद शुरू करा दी। ज्ञापन में प्रदर्शनकारी किसानों ने एएमओ का स्थानांतरण कराने की मांग की। इसमें तीन दिन का समय देते हुए एएमओ का स्थानांतरण न होने पर तीन दिन बाद उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

हाथापाई के आरोपी किसान के पुत्र के धान की शुरू हुई तौल

शुक्रवार को धान तौल के विवाद पर जिस किसान के पुत्र और एएमओ में हाथापाई हुई थी। शनिवार को उस किसान के धान की भी तौल शुरू कर दी। भाकियू नेता स्वराज सिंह ने बताया कि गुरकरन अपनी मां मंजीत कौर के नाम का धान लाया था। शनिवार को उसके धान की भी तौल शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हाथापाई मामले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने भी दी तहरीर

पूरनपुर। शुक्रवार को मंडी समिति में किसान पुत्र और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी में हाथापाई के मामले में शुक्रवार को किसान के पुत्र कलीनगर तहसील के गांव पचपेड़ा ताल्लुका महाराजपुर के गुरकरन सिंह ने पुुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने घटना की जानकारी विभागीय अफसरों को दी थी। शुक्रवार शाम को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार ने भी किसान के पुत्र पर गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें