पूरनपुर। गढ़वाखेड़ा से महुआ गुंदे जाने वाले रास्ते के समीप खेत में तेंदुआ को चहलकदमी करते देख लोगों ने शोर किया। इस पर तेंदुआ गन्ने की खेतों की ओर चला गया। कुछ लोगों ने इसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
तेंदुए की चहलकदमी की घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गांव गढ़वाखेड़ा से गांव महुआगुंदे जाने वाले रास्ते के समीप की बताई है। खेत में तेंदुआ देख राहगीरों ने शोर किया। किसी राहगीर ने तेंदुए का फोटो भी खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खुटार रेंज के वन दरोगा रोहित पांडेय ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी की सूचना किसी ने नहीं दी है। हालांकि जंगल के समीप का क्षेत्र होने से अक्सर वन्यजीव खेतों में पहुंच जाते हैं। संवाद