फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया बेमियादी धरना

Thu, 08 Jan 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर मंडी परिसर में धरने पर बैठे किसान संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। मंडी समिति परिसर में क्रय केंद्रों पर धान की तौल चालू कराने की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। संगठन के कार्यकर्ता दोपहर में मंडी परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने मंडी प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंडी के अधिकतर केंद्रों पर धान की तौल काफी समय से ठप है। किसान अपना धान तुलवाने के लिए एक-एक महीने से डेरा डाले हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्रय केंद्रों पर किसानों का धान तौले जाने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रेमसागर पटेल ने बताया कि जब तक क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से धान की तौल शुरू नहीं हो जाएगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए मंडी प्रशासन जिम्मेदार होगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में राजीव कुमार, रवि यादव, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, भगवान दास, फतेह राम, अवधेश कुमार, तेज बहादुर, नत्थू लाल, योगेंद्र पाल, रामनारायण, सुखलाल, राम प्रसाद, आकाश कुमार, आनंद प्रकाश, महेश चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें