फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुल गया धान क्रय केंद्र बैनर-तौल कांटा लगाया

Tue, 30 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के  गांव परेवा में शुरू हुआ  राजकीय धान क्रय केंद्र
विज्ञापन
बीसलपुर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आनन फानन केंद्र पर बैनर लगाने के साथ ही तौल कांटा, वारदाना आदि उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से गांव परेवा किशनी में सहकारी समिति पर पीसीयू संस्था का धान केंद्र स्वीकृत किया था लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते अब तक यह केंद्र केवल कागजों पर चल रहा था। मौके पर केंद्र संचालित नहीं होने के कारण किसानों को काफी दिक्कत हो रही थी। जागरूक किसानों ने जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 30 दिसंबर के अंक में पृष्ठ संख्या तीन पर ‘कागजों पर चल रह परेवा किशनी का धान क्रय केंद्र’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया।
हरकत में आए अधिकारियों ने मंगलवार से क्रय केंद्र का विधिवत संचालन शुरू करवा दिया। क्रय केंद्र पर बैनर, कांटा लग गया है। पल्लेदारों की व्यवस्था हो गई। साथ ही वारदाना भी पहुंच गया है। क्रय केंद्र चालू होने का प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। मंगलवार को इस केंद्र पर धान की तौल नहीं शुरू हो सकी। समिति सचिव अरविंद मिश्रा ने बताया कि समिति परिसर में धान केंद्र शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें