बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें संस्थान के प्राचार्य ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति से ही जनपद निपुण का लक्ष्य हासिल कर सकेगा।
बैठक में निपुण प्लस एप, निपुण लक्ष्य एप, इको क्लब, अर्द्धवार्षिक परीक्षा, स्कूल बैंड एवं बैंड यूनिफॉर्म, ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम, नॉलेज शेयरिंग, एआरपी चयन की स्थिति, आईसीटी लैब एवं प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमो में संस्थान प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारियों, संस्थान प्रवक्ता, एसआरजी, जिला समन्वयक और एआरपी ने चर्चा की। बैठक में कई विकास खंड के एआरपी ने समस्याओं को रखा जिनके समाधान के निर्देश प्राचार्य ने दिए। एआरजी प्रशांत त्रिवेदी और जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए। डायट प्राचार्य दरवेश कुमार ने निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से स्कूलों के समस्त बच्चों का आकलन करने का निर्देश दिया।
अवगत कराया कि निपुण आकलन के समय बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति जनपद की रैंकिंग तय करेगी। ऐसी स्थिति में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक का संचालन अमित कुमार शर्मा ने किया। इसमें संस्थान के सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।