फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेंदुआ की चहलकदमी पर लगाए दो कैमरे, पंजों के निशान दिखे

Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव रम्पुरा कोन के समीप लावारिस कुत्ते को मार डालने और उसका अधखाया शव मिलने पर तेंदुआ की लोकेशन जानने के लिए दो कैमरे लगाए गए ताकि तेंदुए की आसपास चहल कदमी पर उसका फोटो कैद हो सके। शुक्रवार को तेंदुए के पंजों के निशान गांव वक्तापुर और गोपालपुर के खेत में मिले। तेंदुआ की निगरानी के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन


बीते बुधवार को तेंदुआ ने गांव रम्पुरा कोन के समीप सोना सिंह के खेत में आवारा कुत्ते को मार डाला था। उसका अधखााया शव गन्ना के खेत में मिला था। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को खेत में तेंदुआ के पंजों के निशान मिले थे। इसके बाद तेंदुआ की निगरानी को टीम लगाई गई थी। सामाजिक वानिकी के रेंजर सरवन लाल ने बताया कि गांव रम्पुरा कोन के समीप शुक्रवार को तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले। तेंदुए की चहलकदमी को लेकर गन्ना के खेत के समीप दो कैमरे लगाए गए हैं, ताकि तेंदुआ के कैमरों के समीप पहुंचने पर उसके फोटो कैद हो सकें। इस बीच गांव वक्तापुर के समीप एक खेत और गांव गोपालपुर के किसान छिंदा के खेत में तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें