फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वादी के बयान दर्ज, हत्यारोपी और उसकी पत्नी से नहीं हो सकी पूछताछ

Sat, 27 Dec 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेवानिवृत्त फौजी के घर युवक की गोली लगने से मौत और फौजी की पत्नी के घायल होने के मामले में शुक्रवार को वादी के बयान दर्ज किए। सेवानिवृत्त फौजी के पत्नी के इलाज कराने को बाहर होने से पुलिस अब तक दोनों से पूछताछ नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

नगर से सटे गांव नरायनपुर में सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह के घर में 20 दिसंबर को न्यूरिया थाना के गांव टोडरपुर के सुखदेव सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पूरन सिंह की पत्नी गुरमीत कौर गोली लगने से घायल हो गई थीं। पुलिस ने मृतक के पिता हरजिंदर सिंह की ओर से सेवानिवृत फौजी और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
दर्ज कराई प्राथमिकी में सेवानिवृत्त फौजी की दत्तक पुत्री से संबंधों के शक पर सुखदेव की हत्या करने का आरोप लगाया था। प्रथम दृष्ट्या पूछताछ पर घायल गुरमीत कौर ने रुपये के लेनदेन के विवाद पर उसे गोली मारकर घायल करने और अपने को गोली मारकर आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी थी। उनका कहना था कि उस दिन घर आए सुखदेव से रुपये वापस मांगने पर उसने आक्रामक होकर आए उसे और उसके पति की हत्या की धमकी देकर पहले उसे गोली मार दी। फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना की जांच में जुटी पुलिस प्रथम दृष्ट्या सुखदेव की मौत आत्महत्या मान रही है। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि नामजद किए गए सेवानिवृत्त फौजी और उसकी पत्नी से अभी इलाज को लेकर विस्तार से पूछताछ नहीं हो सकी है। शुक्रवार को वादी सुखदेव के पिता हरजिंदर सिंह ने कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। शीघ्र ही नामजद हत्यारोपी और उसकी पत्नी से पूछताछ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें