फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी पर पैंटून पुल तैयार, दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

Wed, 24 Dec 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी पर पैंटून पुल तैयार हो गया। मंगलवार को पुल से दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। अब 25 दिसंबर को पुल से चारपहिया वाहनों के आवागमन का शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन को शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करना निर्धारित है। पिछले तीन सालों से निर्धारित समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा है। इस बार भी पैंटून पुल से आवागमन को लोगों को इंतजार करना पड़ा। पैंटून पुल न बनने से नाव से नदी पार कराई जा रही थी। नाव से नदी पार न करने वाले चारपहिया वाहन सवारों को तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय कर तहसील मुख्यालय आवागमन करना पड़ता रहा है। मंगलवार को पैंटून पुल बनकर तैयार हो गया। पुल से दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। जेई मनोज कुमार ने बताया कि दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। अब 25 दिसंबर को पुल से चार पहिया वाहनों के आवागमन का शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें