फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खराब टोकन व्यवस्था के विरोध में किसानों ने मंडी गेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में प्रदर्शन कर पुतला फूंकते किसान  वीडियोग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। खराब टोकन व्यवस्था और देहात के धान खरीद केंद्रों पर खरीद न होने के विरोध में किसानों ने मंडी समिति गेट को बंद कर धरना दिया और विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने मंडी समिति सचिव और एएमओ का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी समिति गेट पर एकत्र हुए भाकियू (अराजनैतिक), किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और अन्य किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धान खरीद न होने का आरोप लगाकर मंडी समिति सचिव और एएमओ का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंडी समिति के कुछ और गांवों में लगे केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। मंडी समिति में टोकन देने का समय सुबह 10 से 11 बजे और शाम को चार से पांच बजे निर्धारित किया जाता है। इसके बाद मनमाने ढंग से टोकन जारी कर किसानों को धान खरीद केंद्रों पर भेजा जाता है। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों ने मंंडी गेट पर मनमाने तरीके से गेटपास, टोकन देने का आरोप लगाया। एसडीएम ने किसी खरीद केंद्र का टोकन जारी न कर मंडी स्थल के जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही धान खरीद कराने का आश्वासन दिया। इस पर आक्रोशित किसान शांत हो गए। इसके बाद मंडी गेट पर धान से भरे वाहनों का टोकन जारी किया गया।
मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि किसान आरएफसी खरीद केंद्रों का टोकन जारी कराने की मांग कर रहे थे। मंडी स्थल का टोकन जारी कराया ताकि किसान किसी भी केंद्र पर अपने धान की बिक्री कर सकें। एएमओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अन्य संस्थाओं के केंद्रों पर धान की खरीद न के बराबर हो रही है। मंडी पहुंचने वाले किसान आरएफसी धान खरीद केंद्रों पर ही धान लेकर पहुंचते हैं। पिछले दिनों सभी खरीद केंद्रों के क्रमानुसार टोकन जारी होना तय हुआ था। मंगलवार को भी आरएफसी के ही अधिकांश टोकन जारी कराए गए। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि देहात के केंद्रों पर शीघ्र खरीद न होने पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें