फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो दिन राहत के बाद सर्दी ने फिर दिखाए तेवर

Wed, 24 Dec 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच गुजरता डंपर संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में दो दिन राहत के बाद सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। पूरे दिन कोहरा रहा। इस कारण सूरज नहीं चमका। ऐसे में राहगीर ठिठुरते रहे। मार्गों पर दिन भर धीमी रफ्तार से वाहन गुजरते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

बीते रविवार और सोमवार को सुबह के समय कोहरा रहा लेकिन फिर छंटते ही धूप खिल गई। धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। कई लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। मंगलवार को सुबह घना कोहरा आया। लोगों को उम्मीद रही कि कोहरा छंटने के बाद धूप खिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन कोहरा जमा रहा। ऐसे में सूरज नहीं चमका।
सर्दी बढ़ जाने के कारण राहगीर ठिठुरते रहे। कई जगह लोग आग जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 6.4 और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। डॉ. ढाका के अनुसार अभी फिलहाल कोहरा और बढ़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

मझोला। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर निकालना पड़ा। कोहरे का असर इतना अधिक रहा कि मार्ग पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। घने कोहरे के कारण मझोला–ड्यूनीडैम मार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा।
वाहन चालकों को आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई न देने से बार-बार ब्रेक लगानी पड़ी। कोहरे की वजह से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें